BJP Mahila Morcha List: राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायती राज चुनावों से पहले भाजपा ने अपना सबसे बड़ा दांव खेल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की हरी झंडी के बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने अपनी नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई टीम में कुल 49 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो अब धरातल पर सरकार की योजनाओं को ‘आधी आबादी’ तक पहुंचाने का काम करेंगी।

दरअसल, इस नई टीम में अनुभव और जोश का तालमेल बिठाने की कोशिश की गई है। पूरी टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 प्रदेश मंत्रियों के साथ 12 प्रवक्ताओं की फौज खड़ी की गई है।
इन तीन नेत्रों के हाथ में महामंत्री की कमान
संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी यानी महामंत्री पद के लिए तीन जिलों को तरजीह दी गई है। सुनीता व्यास को कोटा शहर, डॉ. अरुणा सिहाग को झुंझुनू और डॉ. मूर्ति मीणा को दौसा की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों से साफ है कि भाजपा शेखावाटी और हाड़ौती क्षेत्र में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है।
उपाध्यक्ष और मंत्रियों की लंबी लिस्ट
गौरतलब है कि उपाध्यक्ष पद पर विजय लक्ष्मी राजपुरोहित (बालोतरा), शिखा वेद (चूरू), और निकिता राठौड़ (सीकर) समेत 8 नाम शामिल हैं। वहीं, प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी डॉ. रजनी गावड़िया (नागौर) और हंसीका गुर्जर (भरतपुर) जैसे जमीन से जुड़े चेहरों को दी गई है। जयपुर शहर की सुषमा सैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर भरोसेमंद टीम तैयार की गई है।
सोशल मीडिया और IT पर खास फोकस
बता दें कि इस बार डिजिटल वॉर के लिए भी भाजपा ने तैयारी पुख्ता की है। पूजा गुरनानी को प्रदेश IT संयोजक बनाया गया है। प्रियंका त्यागी सोशल मीडिया का जिम्मा संभालेंगी। वहीं डॉ. नीलम मूंदड़ा को कार्यक्रमों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निकाय चुनाव का मिशन 2026
प्रदेश मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस टीम का मुख्य लक्ष्य आगामी स्थानीय निकाय चुनाव हैं। महिला मोर्चा की ये टीमें अब गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर महिलाओं को एकजुट करेंगी। बीना शर्मा और मीना बनर्जी को कार्यालय मंत्री बनाकर मुख्यालय के कामकाज को गति देने की कोशिश की गई है।
भाजपा की इस नई टीम का असर सीधे तौर पर राजस्थान की महिला राजनीति पर पड़ेगा। अब सरकारी योजनाओं (जैसे लाडो प्रोत्साहन योजना) का प्रचार घर-घर तक तेजी से पहुँचेगा। विपक्ष के लिए भी अब चुनौती बढ़ गई है, क्योंकि भाजपा ने हर जिले और हर जाति से प्रतिनिधित्व देकर एक मजबूत घेराबंदी तैयार कर ली है।
पढ़ें ये खबरें
- Mahavir Jayanti 2026 : दुनिया का एकमात्र पहाड़ जहां बनें हैं 863 मंदिर, सूर्यास्त के बाद किसी को रुकने नहीं होती इजाजत …
- दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप में मदद करने वाली महिला को 10 साल की सश्रम कारावास सुनाई
- ‘आधी-अधूरी योजना को पूरे बदलाव की कहानी बनाकर बेचा गया’, स्मार्ट सिटी योजना को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया बड़ा हमला, पूछा – आपके शहर में क्या बदला?
- Raipur News : भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, अहिंसा, सत्य और करुणा का संदेश दिया संदेश
- शीतला माता मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की चली गई जान, सीएम योगी ने जताया दुख
