कुमार इंदर, जबलपुर।  मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दिए हैं। यहां तीन न गेट स्लाडर हाउस के पास  काम से घर लौट रहे युवक की क्रूरता से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शादिल उर्फ़ मोनू के रूप में हुई है, जो मोतीनाला नयापुर का निवासी था।

READ MORE: युवक को डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाटः आरोपी मां बेटा को न्यायालय ने भेजा जेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादिल काम से लौट रहा था तभी 8 से 10 बदमाशों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से चाकुओं से 8-10 बार हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: प्रेमिका को भगाने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला; हत्या के बाद घर से 100 मीटर दूर नाले में फेंका शव

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इधर इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बढ़ते अपराध पर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m