Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर, वैशाली नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नामी फूड चेन डोमिनोज ने एक शुद्ध शाकाहारी ग्राहक को वेज की जगह नॉनवेज पिज्जा डिलीवर कर दिया। ग्राहक ने जब पिज्जा खाया, तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ कितना बड़ा धोखा हुआ है। पीड़ित ग्राहक लव अग्रवाल अब अपनी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुचाने के लिए स्टोर प्रबंधन पर भड़के हुए हैं।

दरअसल, यह मामला पंचशील नगर स्थित CSM मॉल के डोमिनोज आउटलेट का है। लव अग्रवाल ने घर पर वेज पिज्जा ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बॉय ने उन्हें नॉनवेज पिज्जा थमा दिया। मैनेजर ने कहा- पैसे वापस ले लो, ग्राहक बोला- मेरे धर्म की क्या कीमत?

सूत्रों के अनुसार, घटना के करीब 30 मिनट बाद डोमिनोज के एरिया मैनेजर रहमान ने लव अग्रवाल को फोन किया। मैनेजर ने इसे ह्यूमन एरर बताते हुए माफी मांगी और पैसे रिफंड करने की बात कही। इस पर लव अग्रवाल बुरी तरह भड़क गए और कहा, पैसे रिफंड करने से क्या होगा? मैं एक धार्मिक और शुद्ध शाकाहारी आदमी हूं, आपने मुझे नॉनवेज खिला दिया और आप इसे इतनी आसानी से ले रहे हैं? इस बातचीत की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इसे धोखा कहते हैं!- ग्राहक

गौरतलब है कि लव अग्रवाल ने मैनेजर को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर कोई दूसरा फ्लेवर आ जाता तो उसे गलत डिलीवरी कहते, लेकिन वेज की जगह नॉनवेज देना किसी अपराध से कम नहीं है। उन्होंने अपना ऑर्डर बिल और नॉनवेज पिज्जा दिखाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें ये खबरें