अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के सोहागपुर में हरदी गांव में तालाब में डूबने से दूसरी कक्षा के सात साल के छात्र की मौत हो गई। छात्र अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। सुबह SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को बाहर निकाला। 

यह भी पढ़ें: ‘जब मैं वोट मांगने आया तब कोई वादा किया था’: महापौर पति के बिगड़े बोल, रोड निर्माण बंद करवाने की दी धमकी, वीडियो वायरल

छात्र सीता राम अपने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अपने दो साथियों के साथ घर के पास स्थित बेलहा तालाब में नहाने चला गया। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। 

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में पुस्तक मेले में फर्जीवाड़ा: अभिभावकों की शिकायत पर एक्शन, MRP पर स्टीकर लगाकर किताबें महंगी बेचने वाले दो संचालकों पर FIR

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। SDRF के सात सदस्यीय दल ने काफी मशक्कत के बाद बालक के शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m