Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां गरीबों और मजदूरों की जानलेवा बीमारी सिलिकोसिस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा था। दरअसल, दौसा साइबर थाना पुलिस ने इस संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो डॉक्टरों और एक रेडियोग्राफर को गिरफ्तार किया है। इस खुलासे के बाद से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

फर्जी X-Ray का काला खेल
बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. मनोज ऊंचवाल, डॉ. डीएन शर्मा और रेडियोग्राफर मनोहर लाल यादव शामिल हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये आरोपी स्वस्थ लोगों के नाम पर भी सिलिकोसिस के नकली मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार कर देते थे। सूत्रों ने बताया कि गिरोह फर्जी एक्स-रे रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करता था, जिसके जरिए सरकारी सहायता राशि को हड़पने का खेल खेला जा रहा था।
कोतवाली थाने में दर्ज थी FIR
गौरतलब है कि यह मामला साल 2024 में दौसा के कोतवाली थाने में दर्ज हुआ था। स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जब साइबर सेल की मदद ली, तो परत दर परत राज खुलते चले गए। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह ने ऐसे लोगों के भी सिलिकोसिस कार्ड बना दिए जो कभी खदानों के पास तक नहीं गए, जबकि असली मरीज सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रह गए।
22 लोग रडार पर, अभी और खुलेंगे राज
दरअसल, सिलिकोसिस फेफड़ों की एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो पत्थर तोड़ने वाले मजदूरों को होती है। सरकार इन मरीजों को आर्थिक सहायता देती है, जिसे ये आरोपी बीच में ही डकार रहे थे। साइबर सेल के अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में कुल 22 लोग नामजद हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- माओवाद पर सियासत: एक्स CM भूपेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा और सबूत चाहिए क्या? डॉ. रमन सिंह ने किया पलटवार, कहा- एक बार आईने में देखिए …
- मौत का LIVE VIDEO: काली नृत्य करते हुए युवक की बिगड़ी तबीयत, जवारा विसर्जन के दौरान साइलेंट अटैक से गई जान
- हाइवे पर मौत का सफरः पिकअप और स्लीपर बस के बीच जोरदार भिड़ंत, 2 की उखड़ी सांसें, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग
- रायपुर निगम की रिकॉर्ड वसूली : एक दिन में 8.17 करोड़ संपत्तिकर जमा, जोन 2 और 5 सबसे आगे
- IPL 2026 : पंजाब किग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, डेब्यू मैच में कूपर कोनोली ने 72 रनों की खेली अहम पारी
