होशियारपुर : होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी की गई है. इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है. यहां जानकारी बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में आंबेडकर साहब को मानने वालो में नाराजगी जताने एकत्र हो गए. जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह होशियारपुर के गांव नूरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ दिया गया.

बड़ी बात यह है कि इस घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने ली और इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया. प्रतिमा को बुरी तरह से तोड़ा गया है तथा साथ लगे शीशे को भी तोड़ दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.
- ‘योद्धा की तरह ड्यूटी निभाई’; दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड ड्यूटी में मौत पर ₹1 करोड़ मुआवजा देने का दिया आदेश
- अमृतसर: पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर की आज कोर्ट में पेशी, रिमांड खत्म होने पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें
- Oracle Layoffs : अमेरिकी कंपनी ने 30,000 लोगों की छीनी नौकरी, इनमें 12,000 भारतीय भी, एक ईमेल से सब खत्म !
- सांसद फूलोदेवी नेताम में संसद में की छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं को बढ़ाने की मांग, इन परियोजनाओं का किया जिक्र…
- गर्मी के चलते अटारी बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब शाम 5:30 बजे होगी शुरुआत
