Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इस समय केरल में और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं। केरल में तेजस्वी यादव ने बिहार को सबसे गरीब राज्य बताया है, जिसे लेकर बिहार की सियासत गर्म हो चुकी है। तेजस्वी द्वारा बिहार को सबसे गरीब राज्य बताने पर बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने तगड़ा पलटवार किया है।
‘बिहार को बदनाम करना इनकी आदत’
पटना में मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि, केरलम में उन्होंने (तेजस्वी यादव) अंग्रेजी में भाषण की शुरुआत की तो बिहार को उन्होंने गरीब राज्य कहा और बोला कि हम केरलम की तरह बनना चाहते हैं। इन लोगों की बाहर जाकर बिहार को बदनाम करने की आदत हो गई है।
दिलीप जायसवाल ने सवाल उठाते हुए पूछा कि, हम किस मामले में गरीब राज्य हैं? आज यहां विद्युत परियोजना, सड़क अवसंरचनाएं हैं और लोगों के बीच खुशहाली का माहौल है, ऐसे में ये लोग बिहार को बदनाम करते हैं। वहीं, चंडीगढ़ में पंजाब BJP कार्यालय के बाहर हुए धमाके पर उन्होंने कहा कि, इस देश में कुछ असामाजिक तत्व ऐसी घटनाएं करते हैं।
तेजस्वी के बयान पर छिड़ा घमासान
दरअसल तेजस्वी यादव आज 1 अप्रैल को केरल के कोझिकोड पहुंचे हुए हैं, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार LDF फिर से चुनाव जीतेगा और सरकार बनाएगा। तेजस्वी ने कहा कि, जिस प्रकार से केरलम में पिछले 10 सालों में जो काम हुआ है, हम बिहार से आते हैं जो देश का सबसे गरीब राज्य है इसलिए हम उस विकास को समझ सकते हैं।
तेजस्वी ने आगे कहा कि, स्वास्थ्य और शिक्षा की बात करें तो भी हमारा (बिहार) प्रदेश सबसे नीचे पायदान पर है, लेकिन केरलम में शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग उच्चतम है। हम केरलम के विकास का उदाहरण देते हैं। बावजूद इसके कि केंद्र सरकार ने केरलम के साथ सौतेला व्यवहार किया है। हम चाहते हैं कि एक बार फिर LDF ही चुनाव जीते।
3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है राजद
बता दें कि राजद केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के साथ गठबंधन में है और वहां 3 सीटों पर चुनाव भी लड़ रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को तेजस्वी यादव ने करेल के पेरामब्रा विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई(एम) उम्मीदवार टी.पी. रामकृष्णन (एलडीएफ संयोजक) के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।
ये भी पढ़ें- ‘कान खोलकर सुन लें TMC’, गिरिराज सिंह ने ममता सरकार को दी खुली चुनौती, बोले- आ रही है बीजेपी की सरकार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

