इमरान खान, खंडवा। शहर में सेंट्रल रेलवे द्वारा रेल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई जारी है। बुधवार को बुद्ध नगर कॉलोनी के 140 अतिक्रमण तोड़े गए। वही सूरजकुंड क्षेत्र से भी बचे हुए 10 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए गए है। इस दौरान शिव-पार्वती मंदिर के पास अतिक्रमण हटाते समय हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा और विहिप के जिला संयोजक आदित्य मेहता ने विरोध किया। एक घंटे तक जमकर हंगामा होने के बाद रेलवे के अधिकारी बिना कार्रवाई के ही चले गए।

कार्रवाई आपसी सहमति और नियमों के अनुसार

रेलवे की कार्रवाई को लेकर हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि, इस तरह के मामलों में पहले संवाद और सूचना होना जरूरी है। मौके पर कुछ देर जमकर बहस की स्थिति भी बनी। हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से समान और पारदर्शी कार्रवाई की मांग रखी। उनका कहना है कि अन्य अतिक्रमणों को लेकर पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस विषय में चर्चा की जाएगी और आगे की कार्रवाई आपसी सहमति और नियमों के अनुसार तय की जाएगी।

131 किमी लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन

बता दें कि, खंडवा-भुसावल के बीच प्रस्तावित 131 किमी लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। रेलवे द्वारा अतिक्रमण मुक्त जमीनों पर आफिसर्स क्वाटर्स और रेलवे के कार्यालयों का निर्माण होगा।

वन विभाग के डिपो में बड़ा हादसाः लकड़ी लोडिंग के दौरान मजदूर की दबने से मौत, लहूलुहान होकर गिरा

आदित्य मेहता, बजरंग दल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m