देहरादून. टायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी मर्डर केस के बाद से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. देहरादून में एक साथ 30 बड़े और छोटे पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है. जारी लिस्ट में निरीक्षक और उप निरीक्षकों का नाम शामिल है.

बता दें कि बीते 30 मार्च को रोड रेज फायरिंग के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के मसूरी रोड स्थित मालसी में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी. इस हत्याकांड के बाद राजधानी की पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश फैल गया था. माना जा रहा है कि इसी के चलते पुलिस ने सक्रियता दिखते हुए ये फेरबदल किया है.

इसे भी पढ़ें : राजपुर फायरिंग हत्याकांड: सीएम धामी के सख्ती का असर, ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 और आरोपी गिरफ्तार

क्या है ऑपरेशन प्रहार?

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है. बैरियर और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है. जनसुरक्षा के दृष्टिगत पीजी, हॉस्टल, होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर चालान और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.