Bihar Politics: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को Z प्लस श्रेण की सुरक्षा प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी उन्हें यह सुरक्षा मिलती रहेगी। इसे लेकर हालही में बकायदा गृह विभाग की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। हालांकि जारी पत्र में सीएम नीतीश को लेकर जो बातें पत्र में लिखी गई है, उसे लेकर तेजस्वी यावद ने सवाल उठाया है।
नीतीश को ऐसी असम्मानजनक विदाई- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार 2 अप्रैल को गृह विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके दल और समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी कि उनके इस्तीफे से पहले ही गृह विभाग और अधिकारी उन्हें भूतपूर्व बताने में लग गए हैं। अभी देखते रहिए, ये क्या-क्या करेंगे?
पत्र में लिखे इन शब्दों पर जताई आपत्ति
दरअसल गृह विभाग की ओर से जारी पत्र में लिखा गया है कि, बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा निकट भविष्य में बिहार विधान परिषद की सदस्यता एवं मुख्यमंत्री, बिहार के पद से त्याग पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
तेजस्वी यादव ने त्याग पत्र देकर वाली लाइनों को लेकर सवाल उठाया है और पूछा है कि अभी तो नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया नहीं है और इस तरह से पत्र जारी किया जा रहा है।
30 मार्च को दिया था एमएलसी पद से इस्तीफा
गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने बीते 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था। वहीं, सूत्रों की माने तो 10 अप्रैल को वह राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इन सभी बातों से साफ है कि नीतीश कुमार अगले कुछ दिनों में बिहार के सीएम पद से भी इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उनके इस्तीफे से पहले गृह विभाग ने उनकी सुरक्षा को लेकर जो पत्र जारी किया है और जिस प्रकार से शब्दों का चयन हुआ है, उसी को लेकर तेजस्वी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

