कुंदन कुमार, पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, नीतीश कुमार को कोई पसंद करे या नापसंद, लेकिन यह मानना पड़ेगा कि वे बिहार के सबसे सफल और यशस्वी मुख्यमंत्री रहे हैं।
पूरी तरह अपराध रोकना संभव नहीं- गुप्तेश्वर पांडेय
वहीं राज्य में बढ़ते अपराध पर गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि, किसी भी सरकार के लिए अपराध को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है।14 करोड़ की आबादी में कुछ अपराधी पूरे समाज को प्रभावित कर सकते हैं, लेकिन पुलिस की जिम्मेदारी है कि घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई कर अपराध को कम करे। पूर्व डीजीपी ने कहा कि, चाहे कोई भी मुख्यमंत्री या डीजीपी हो, अपराध होता रहेगा. पुलिस का असली काम अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना है।
सिस्टम में होती हैं कई बार कमियां- पूर्व डीजीपी
इसके अलावा उन्होंने मौजूदा पुलिस नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि, सिस्टम में चुनौतियां होती हैं, लेकिन अधिकारियों पर विश्वास रखना चाहिए और जनता को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर चर्चा का समय आने पर ही तुलना की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि, सिस्टम में कई बार कमियां होती हैं और हर चीज एक अधिकारी के नियंत्रण में नहीं होती।
पूर्व बेतिया एसपी पर लगाया गंभीर आरोप
पूर्व डीजीपी ने यह भी कहा कि, बेतिया में तैनात एक तत्कालीन एसपी (आंध्र प्रदेश कैडर) अपराध रोकने में नाकाम रहे और अपराधियों के साथ समझौता किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पैसे वाले लोगों को पकड़कर छोड़ने का खेल शुरू हुआ और वहीं से अपहरण जैसी घटनाओं को बढ़ावा मिला।
नीतीश राज में अपहरण की घटनाओं पर लगा लगाम- पूर्व डीजीपी
वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार किया, लेकिन यह जरूर कहा कि बिहार के लिए यह एक बड़ी क्षति होगी क्योंकि नीतीश कुमार एक सफल मुख्यमंत्री रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद राज्य में अपहरण की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी और हालात पहले से बेहतर हुए।
ये भी पढ़ें- CM नीतीश का हुआ अपमान तो गुस्से में आगबबूला हुए तेजस्वी यादव! नेता प्रतिपक्ष के बयान से मच सकता है सियासी बवाल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

