सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरबी पुलिस चौकी इलाके में एक कुएं में महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

READ MORE: सड़क हादसे में 2 मौत, 4 घायलः तेज रफ्तार कार बाउंड्रीवाल में घुसी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस की टीम के साथ फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। FSL टीम ने घटनास्थल पर सबूतों का संग्रह शुरू कर दिया है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या के किसी भी पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m