कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में हनुमान जन्मोत्सव पर राम-हनुमान रथ यात्रा निकाली गई,जहाँ सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत बानगी देखने मिली। मुस्लिम भाइयों ने देर रात यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं मुस्लिम बच्चों ने स्वागत में ढोल बजाए,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा में 28 मुखी काली मसानी और बाहुबली हनुमान की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रही।
READ MORE: हनुमान जयंती की शोभायात्रा में बड़ा हादसा: डीजे टूटकर नाच रहे लोगों के ऊपर गिरा; नीचे दबने से नाबालिग की मौत, कई घायल
दरअसल हर वर्ष को भांति संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर, गोलपाड़ा में पांच दिवसीय हनुमत जन्मोत्सव के तीसरे दिन यानी हनुमान जन्मोत्सव पर शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कोटेश्वर मंदिर से शुरू हुई विशाल राम हनुमान रथ यात्र’ को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भगवान की आरती उतारकर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने सांप्रदायिक सौहार्द का बड़ा संदेश दिया।
READ MORE: CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर अर्पित किए पुष्प, श्रद्धांजलि देते हुए कहा- शासन सुख-दुख में साथ
कोटेश्वर से किलागेट तक मुस्लिम बाहुल्य इलाके के मार्ग में जगह-जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की,वहीं छोटे छोटे मुस्लिम बच्चों ने ढोल बजाकर यात्रा का स्वागत किया। रथ यात्रा का समापन देर रात हजीरा स्थित इंटक मैदान पर हुआ। चरण सेवक जगबीर दास तोमर ने बताया कि इस बार 28 मुखी काली मसानी की झांकी पहली बार ग्वालियर की सड़कों पर उतरी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा बाहुबली हनुमान और सिंदूरी हनुमान की भव्य झांकियां और वानर सेना की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

