अनमोल मिश्रा, सतना। मां शारदा मंदिर प्रांगण में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी का नृत्य करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी काली बनकर नृत्य कर रहे श्रद्धालुओं के साथ जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो गुरुवार देर रात सोशल मीडिया में सामने आया है जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

READ MORE: लाइव वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, सूदखोरी से परेशान होने का आरोप; पुलिस अनजान

वायरल वीडियो माँ शारदा मंदिर प्रांगण का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रद्धालुओं का एक जत्था मां काली का स्वरूप धारण कर पारंपरिक नृत्य कर रहा था। माता के जयकारों के बीच वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी खुद को रोक नहीं पाया। वह अपनी ड्यूटी छोड़कर सीधे श्रद्धालुओं के बीच पहुँच गया और उनके साथ ताल से ताल मिलाकर नाचने लगा।

READ MORE: थ्रेसर के पट्टे में उलझा हाथ का कड़ा, मशीन से कटा युवक का धड़, मौत का मंजर देख हर कोई रह गया सन्न

हालांकि, यह वायरल वीडियो में नजर आ रहा पुलिसकर्मी कौन है और वीडियो सटीक रूप से किस दिन का है, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मैहर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए प्रदेश के अन्य जिलों से भी भारी मात्रा में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। माना जा रहा है कि यह जवान भी किसी दूसरे जिले से ड्यूटी पर आया हुआ हो सकता है। लेकिन अब तक पुलिसकर्मी की पहचान नही हो पाई है। फिलहाल, मंदिर प्रशासन या पुलिस विभाग की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m