आकाश श्रीवास्तव, नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स की पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि घायल महिला को 10 टांके लगाए गए है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। यह पूरी घटना शहर के केंट थाना क्षेत्र की है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।
नीमच के ईदगाह इलाके में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जहां एक शख्स की पहली पत्नी ने अपने मायके पक्ष के साथ मिलकर दूसरी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दूसरी पत्नी नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके गले और हाथ पर गहरी चोटें आईं और जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसके हाथ में करीब 10 टांके लगाए गए।
ये भी पढ़ें: मुक्तिधाम से हड्डियां-राख जब्त कर जांच के लिए भेजा: एक दिन पहले समझौता, दूसरे दिन पिता बोला- बेटी को जहर देकर मार डाला
पहली पत्नी की समहति से हुई थी दूसरी शादी
पीड़िता नसरीन का आरोप है कि उसकी शादी एक साल पहले इमरान कुरैशी से पहली पत्नी की सहमति से हुई थी, लेकिन पिछले छह महीनों से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और पहली पत्नी जुबैदा उस पर तलाक का दबाव बना रही थी। इसी विवाद के चलते जुबैदा के परिजन राजस्थान के बूंदी से नीमच पहुंचे और नसरीन को बातचीत के बहाने बुलाकर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: लाइव वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, सूदखोरी से परेशान होने का आरोप; पुलिस अनजान
इस हमले में जुबैदा, उसकी भाभी गुड्डो, हिना, सज्जू और छोटू समेत अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद नसरीन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बावजूद देर रात तक उसके बयान दर्ज नहीं किए गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

