शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल के रेलवे स्टेशन से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। 5 सेकंड तक वह गोल-गोल  घूमता रहा और कुछ देर बाद पटरी पर गिर गया। हैरानी की बात यह है कि इस दुर्घटना में युवक को हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं है। घटना रात 31 मार्च देर 11 बजे प्लेटफार्म नंबर 6 की है। 

ड्राइवर की नींद बनी काल: दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार, दो गंभीर घायल

दरअसल, सोशल मीडिया पर हादसे के 14 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई अपने दांतों तले की उंगली दबा लेगा। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च की रात भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश करने के दौरान एक शख्स फिसलकर नीचे गिर गया और बुरी तरह घिसटने लगा। 

ड्यूटी के दौरान झूम उठा पुलिसकर्मी, काली नृत्य के साथ जवान के डांस का Video वायरल

ट्रेन जाने के बाद आरपीएफ और पुलिस ने उसे उठाया और हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। फिलहाल शख्स अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। शख्स के बिहार निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। युवक के स्वस्थ होने पर पूछताछ कर परिजनों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m