कुंदन कुमार/पटना। बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला। अवसर था हुंकार महोत्सव सह सम्मान समारोह का जिसका भव्य आयोजन ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म विद्याकुल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मैट्रिक परीक्षा में प्रदेश और जिला स्तर पर परचम लहराने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित करना और उनके अटूट हौसले को सराहना था।

​माता-पिता और शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

​समारोह में शामिल हुईं स्टेट और जिला टॉपर्स छात्राओं के चेहरों पर जीत की मुस्कान साफ झलक रही थी। मीडिया से मुखातिब होते हुए इन छात्राओं ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। छात्राओं ने कहा आज हमारा टॉप होने का सपना साकार हुआ है। यह हमारे और हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।

​विद्याकुल ऑनलाइन क्लास की अहम भूमिका

​अपनी तैयारी के सफर को साझा करते हुए टॉपर बेटियों ने बताया कि विद्याकुल ऑनलाइन क्लास ने उनकी पढ़ाई में रीढ़ की हड्डी का काम किया। घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षकों का निरंतर सहयोग और डिजिटल माध्यम से मिली बेहतर सामग्री ने उन्हें बिहार की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने के काबिल बनाया। छात्राओं के अनुसार, शिक्षकों ने न केवल सिलेबस पूरा कराया, बल्कि हर मोड़ पर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

​बेटियां बन रही हैं अव्वल- शिक्षकों का संदेश

​इस मौके पर मौजूद शिक्षकों ने गौरवान्वित महसूस करते हुए कहा कि आज बिहार की बेटियां हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका यह प्रदर्शन राज्य के बदलते स्वरूप को दर्शाता है। शिक्षकों ने बताया कि इस सम्मान समारोह का आयोजन करने का मूल उद्देश्य बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और यह संदेश देना है कि अगर सही मार्गदर्शन मिले तो बिहार की बेटियां आसमान छू सकती हैं।