Rajasthan News: राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रदेश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल भ्रम फैलाने और महिलाओं को वर्गों में बांटने की गंदी राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस की राजस्थान इकाई के बयानों को पूरी तरह हास्यास्पद करार दिया है।

कांग्रेस ने हमेशा सशक्तिकरण का विरोध किया
दरअसल, जयपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का विरोध करने पर राखी राठौड़ ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने राज्यसभा का उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ जैसे ऐतिहासिक बिल को टालने का प्रयास किया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा का मानना है कि कांग्रेस बिना जानकारी के सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी कर रही है।
मर्दों का प्रदेश वाले बयान पर तंज
गौरतलब है कि राखी राठौड़ ने कांग्रेस शासन के दौरान दिए गए उस विवादित बयान की याद दिलाई जिसमें राजस्थान को मर्दों का प्रदेश कहा गया था। उन्होंने कहा पिछली सरकार के मुकाबले अब महिला अपराधों में कमी आई है। भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए जमीन पर काम कर रही है। लखपति दीदी योजना से राजस्थान में करीब 16 लाख महिलाएं सशक्त हुई हैं।
मोदी सरकार की योजनाओं का गिनाया दम
बता दें कि राखी राठौड़ ने महिलाओं को मिल रहे फायदों का जिक्र करते हुए उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना और पीएम आवास योजना में महिलाओं के मालिकाना हक की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान से राजस्थान जैसे राज्यों में लिंगानुपात में बड़ा सुधार देखने को मिला है।
पढ़ें ये खबरें
- LPG संकट के बीच आत्मनिर्भरता का उदाहरण, गोबर गैस से 125 घरों में दूर हुई सिलेंडर की समस्या
- PSEB 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जल्द: जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
- क्यों पवित्र माना जाता है पंचामृत ? क्या होता है इन पांच दिव्य पदार्थों का महत्व …
- भोपाल में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म: परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- गर्मी में इन तरीकों से करें छाछ का सेवन, स्वाद के साथ बन जाएगी सेहत …
