Rohit Sharma Record: आईपीएल 2026 के 8वें मुकाबले में भले ही मुंबई इंडियंस की टीम हार गई हो, लेकिन टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी है. रोहित ने 19 साल पुराने इस लीग में वो मुकाम हासिल कर लिया, जो एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके. दिल्ली के खिलाफ रोहित का बल्ला खूब गरजा. इस लीग के पहले 2 मैचों में रोहित बल्ले से रनों की बारिश की और रिकॉर्ड बुक में खलबली मचा दी है.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कैपिटल्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से मात दी है. 19वें सीजन में DC की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि मुंबई की दो मैचों में पहली हार. कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बना सकी थी, दिल्ली ने इस टारगेट को 4 विकेट खोकर 18.1 ओवर में हासिल कर लिया.
टीम की हार के बाद भी रोहित ने किया बड़ा कमाल
दिल्ली के मैदान पर मुंबई इंडियंस की 6 विकेट की हार के बावजूद रोहित शर्मा ने वो कर दिखाया जो आईपीएल इतिहास में आज तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया था. रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 बॉल पर 35 रन किए. ये पारी खास रही, जिसके दम पर रोहित ने दिग्गज क्रिस गेल के उस ‘स्पेशल क्लब’ में एंट्री कर ली है, जहां पहुंचना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक ख्वाब जैसा है.
दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 51वां सिक्स मारा और इस लिस्ट में एमएस धोनी (RCB के खिलाफ 50 छक्के) और विराट कोहली (CSK के खिलाफ 48 छक्के) को पछाड़ दिया है. अब रोहित एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे आगे सिर्फ ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल हैं.
IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के
61 – क्रिस गेल बनाम PBKS
54 – क्रिस गेल बनाम KKR
51 – रोहित शर्मा बनाम DC
50 – एमएस धोनी बनाम RCB
48 – विराट कोहली बनाम CSK
47 – रोहित शर्मा बनाम KKR
इसे भी पढ़ें: IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज भी अटूट, टॉप-5 लिस्ट में क्रिस गेल का दबदबा
100वां 30 प्लस स्कोर
रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 35 रन किए. रोहित शर्मा को इस मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आउट किया. ये चौथा मौका रहा जब रोहित को अक्षर ने शिकार बनाया. यह आईपीएल के इतिहास में 100वां मौका रहा, जब हिटमैन के बल्ले से 30 प्लस रनों की पारी निकली. इस लिस्ट में वह सिर्फ विराट कोहली (127 बार) से पीछे हैं.
रोहित ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया
रोहित ने अब तक 2 मैच खेले हैं. पहले मैच में केकेआर के खिलाफ उन्होंने 78 रन ठोके थे और अब दिल्ली के खिलाफ 35 रनों की पारी खेली. 2 पारियों में उनका औसत 56.50 और स्ट्राइक रेट शानदार 176.56 का है. दोनों पारियों को मिलाकर रोहित 11 चौके और 7 छक्के मार चुके हैं. इस तरह उन्होंने 113 रनों के साथ ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है. उनके बाद इस सीजन जिस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वो कूपर कोनोली है, जिन्होंने 2 मैचों में पंजाब किंग्स के लिए 108 रन जोड़े. 38 साल की उम्र में भी रोहित शर्मा का फॉर्म और फिटनेस युवा खिलाड़ियों को टक्कर दे रहा है.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

