Why Pat Cummins left India: पैट कमिंस आईपीएल 2026 में दिखेंगे या नहीं? इस सवाल के बीच एसआरएच के हेड कोच डेनियल विटोरी ने साफ कर दिया है.

Why Pat Cummins left India: इन दिनों भारत में आईपीएल 2026 की धूम है. 19वें सीजन के आगाज से पहले कई खिलाड़ी चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. कुछ चोट से जूझ रहे हैं और रिकवरी पर हैं. इनमें एक नाम ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस भी हैं, जो मुश्किल से भारत आए थे और अब चुपके से ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर क्यों कमिंस बीच आईपीएल स्वदेश लौट गए हैं?

आईपीएल 2026 में हैदराबाद की टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं. पहले में उसे आरसीबी ने हराया था, लेकिन दूसरे मैच में इस टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत हासिल की थी. इस जीत के बाद कमिंस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं, इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है. वो पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों चले गए, उन्हें हुआ क्या है, वो क्या इस सीजन खेल नहीं पाएंगे, अगर वापसी होगी तो कब होगी? 5 सवाल-जवाब के जरिए समझिए पूरी बात.

पैट कमिंस अचानक वापस ऑस्ट्रेलिया क्यों लौटे?

कमिंस इसलिए ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं, क्योंकि उनकी पीठ की पुरानी चोट का आखिरी मेडिकल स्कैन होना है, जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की निगरानी में होगा. इसलिए उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा है. टीम के हेड कोच विटोरी ने बताया कि यह स्कैन उनकी फिटनेस रिपोर्ट का हिस्सा है, ताकि वे भविष्य के मैचों के लिए पूरी तरह क्लियर हो सकें.

पैट कमिंस को असल में क्या समस्या हुई है?

कमिंस पीठ की चोट से परेशान हैं. ‘लोअर बैक’ (पीठ के निचले हिस्से) की समस्या के चलते ही वो टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल सके थे.

क्या आईपीएल 2026 के बाकी मैचों में कमिंस की वापसी होगी?

कमिंस की वापसी की पूरी संभावना है. ऑस्ट्रेलिया में उनका आखिरी स्कैन 15 अप्रैल को होना है. अगर इस स्कैन की रिपोर्ट सही आई तो वो 17 अप्रैल तक वापस हैदराबाद की टीम से जुड़ सकते हैं. वो अप्रैल के आखिरी सप्ताह में मैदान पर नजर आ सकते हैं.

कमिंस की गैरमौजूदगी में SRH की कप्तानी कौन संभाल रहा है?

पैट कमिंस की अनुपस्थिति में काव्या मारन की टीम को भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन लीड कर रहे हैं. ये पहला मौका है जब उन्हें किसी भी आईपीएल टीम की कप्तानी मिली है.

पैट कमिंस की आईपीएल 2026 में सैलरी और उनका करियर रिकॉर्ड क्या है?

पैट कमिंस हैदराबाद के मैच विनर प्लेयर हैं. वो रेगुलर कप्तान हैं. इस खिलाड़ी को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि पर रिटेन किया है. उनके नाम इस लीग के 72 मैचों में 79 विकेट हैं और बल्लेबाजी में 3 अर्धशतक भी जड़े हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H