IPL 2026 Top 5 Batsman and Bowlers: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की धूम है. यह सीजन हर गुजरते मैच के साथ और रोमांचक होता जा रहा है. अब तक 9 मुकाबले हो चुके हैं और लगभग सभी टीमों ने अपने 2-2 मैच खेल लिए हैं. शनिवार यानी 4 अप्रैल की शाम राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हरा दिया. इस मैच के बाद प्वाइंट टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में खलबली मच गई है. हम आपके लिए इस सीजन में भौकाल काट रहे टॉप 5 बैटर और टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट लाए हैं. इस सीजन जहां समीर रिजवी ने बल्ले से आग उगली है तो वहीं दूसरी तरफ रवि बिश्नोई ने गेंद से कमाल किया है.
सबसे पहले बात करते हैं बल्लेबाजी की. इस सीजन जिस खिलाड़ी ने पहले 2 मैचों में तबाही मचाई है वह कोई और नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के युवा सितारे समीर रिजवी हैं. 2 मैचों में 160 की औसत से रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है. उनके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा हैं.

IPL 2026 Orange Cap List: आईपीएल 2026 के टॉप 5 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- समीर रिजवी (DC) 2 मैचों में 160.00 की औसत से 160 रन बना चुके हैं, जिसमें 12 चौके और 11 छक्के शामिल हैं.
- रोहित शर्मा (MI) 2 मैचोों में 56.50 की औसत और 176.56 के स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं, जिनमें 7 सिक्स और 11 चौके शामिल हैं.
- कूपर कोनोली (PBKS) पंजाब के लिए अब तक 2 मैचों में 108 रन बना चुके हैं, जिनमें 108.00 का औसत और 163.64 का स्ट्राइक रेट रहा. कूपर ने 11 चौके और 5 छक्के मारे हैं.
- अंगकृष रघुवंशी (KKR) 2 मैचों में 103 रन बनाए हैं, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल हैं.
- इशान किशन (SRH) 2 मैचों में कुल 94 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं.
अगर गेंदबाजी की बात करें तो अब तक रवि बिश्नोई और विजयकुमार वैशाख ने कमाल किया है. इन दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. बिश्नोई ने गुजरात के खिलाफ 4 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट पर कब्जा किया है.
IPL 2026 Purple Cap List: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
- रवि बिश्नोई (RR) 2 मैचों में कुल 7 ओवर डाले और 57 रन देकर 5 विकेट निकाले हैं.
- विजयकुमार वैशाख (PBKS) 2 मैचों में 8 ओवर डालकर कुल 5 विकेट लिए हैं.
- टी नटराजन (DC) 2 मैचों में 7 ओवर डालकर कुल 4 विकेट चटकाए हैं.
- लुंगी एनगिडी (DC) 2 मैचों में 7.4 ओवर की गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए हैं.
- जयदेव उनादकट (SRH) 2 मैचों में 6 ओवर डालकर कुल 4 विकेट लिए हैं.

प्वाइंट टेबल में नंबर 1 पर कौन सी टीम?
9 मैचों के बाद प्वाइंट टेबल की बात करें तो नंबर 1 पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है, जिसने पहले दोनों मैच जीतकर 4 प्वाइंट के साथ नंबर 1 पर कब्जा कर लिया है. इस टीम का नेट रन रेट +2.233 है. दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसके पास भी 2 मैचों में जीत के साथ 4 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन रेट +1.170 है.
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

