शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मध्य विधानसभा सीट पर वंदे मातरम पर फिर सियासी तकरार देखने को मिली है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शाहपुरा में विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान मौजूदा विधायक आरिफ मसूद पर निशाना साधा है। कहा- अगला विधायक वही हो जिसे वंदे मातरम गाने से परहेज न हो। विधायक पर चुनावी दिखावा करने का आरोप लगाते हुए विधायक की ‘चुनावी भक्ति’ पर तीखा प्रहार किया है।

MP में गेहूं खरीदी पर सियासतः 9 अप्रैल को कांग्रेस करेगी कलेक्टर कार्यालयों का घेराव, बीजेपी बोली- किसानों

विधायक बनते ही निष्ठा बदल जाती है

​दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हुए सूर्यवंशी ने वर्तमान विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा-​”बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता वोट की राजनीति के लिए ढोंग करते हैं। जब जनता के बीच जाना होता है, तो वे तिलक भी लगवाते हैं, आरती भी करते हैं और माता की चुनरी भी ओढ़ लेते हैं। लेकिन विधायक बनते ही उनकी निष्ठा बदल जाती है और वे राष्ट्र की आन-बान-शान ‘वंदे मातरम’ गाने से भी इनकार कर देते हैं।”

नगर सैनिकों के साहस को सलामः नदी में डूब रहे गुजरात के 3 श्रद्धालुओं की जान होमगार्ड जवानों की बहादुरी

राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे

​उन्होंने आगे जनता का आह्वान करते हुए कहा कि जागरूक नागरिकों का यह कर्तव्य है कि अगली बार मध्य विधानसभा का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में दें, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m