सुशील खरे, रतलाम। Ratlam Drug Factory Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में बीते दिनों हुए चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री कांड के बाद इससे जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे हुए। इस बीच मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत 4 आरोपियों की 16 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। यह सारी कमाई उन्होंने नशे के अवैध कारोबार से की थी। 

यह भी पढ़ें: Ratlam Drug Factory Case: मास्टरमाइंड दिलावर खान 2 दिन की रिमांड पर, घर से मोर समेत बड़े पैमाने पर मिली थी चंदन की लड़कियां, 15 करोड  का मिला था नशे का सामान

16 जनवरी को MDMA की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद रतलाम SP अमित कुमार ने फैक्ट्री के मास्टरमाइंड दिलावर खान पठान, उनकी पत्नी और भांजे इरफान समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें: रतलाम में 10 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का सरगना निकला चंद्रशेखर रावण का करीबी, महिलाओं को खदेड़ने पुलिस ने निकाली रिवॉल्वर, मोर समेत ये चीजें की थी बरामद

उनकी संपत्ति को SAFSMA के अंतर्गत 55 करोड़ की अचल संपत्ति फ्रीज करने के लिए सफेमा न्यायालय में भेजा था। जिसमें न्यायालय ने 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: करोड़ों की ड्रग्स के साथ हथियार बरामद, 16 आरोपी गिरफ्तार

इन आरोपियों ने जो अचल संपत्ति बनाई थी, उसे बनाने के लिए उनके पास वैद्य आय का कोई साधन नहीं था। यह सब अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाए गए थे। 16 गिरफ्तार आरोपियों में से पुलिस ने दिलावर खान पठान, अजहर खान, मुमताज बी और इमरान खान की 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए। अवैध मादक पदार्थों में लिप्त लोगों की पुलिस के द्वारा अब तक 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज करवाई गई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m