Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से चर्चित निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और मशहूर भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच छिड़ा जुबानी युद्ध अब पुलिस थाने की दहलीज तक जा पहुँचा है। सोशल मीडिया पर एक मामूली कमेंट से शुरू हुई यह बहस अब बाड़मेर में बड़े जातीय और राजनीतिक तनाव में तब्दील हो गई है।

थाने के सामने धरना और फिर FIR
दरअसल, शिव पुलिस थाने में विधायक रविंद्र सिंह भाटी समेत 6-7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं (BNSS 351 और 79) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पुलिस ने पहले रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की थी, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में रावणा राजपूत समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज की और अब इसकी जांच CID-CB करेगी।
क्या है पूरा विवाद?
गौरतलब है कि विवाद की शुरुआत तब हुई जब छोटू सिंह रावणा ने शिव क्षेत्र की एक खराब सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। रावणा का दावा है कि विधायक ने उन्हें फोन कर कहा, तुझे दो बार पहले छोड़ दिया था, इस बार नहीं बचेगा। गायक ने आरोप लगाया कि विधायक के समर्थकों ने उनके परिवार की महिलाओं को लेकर भद्दे कमेंट्स और मैसेज किए। छोटू सिंह का कहना है कि विधायक की टीम 5-10 हजार फर्जी आईडी से लोगों को टारगेट करती है।
अगर बैंड बजाने पर आया तो…
मिली जानकारी के अनुसार शिव में हुई महापंचायत के दौरान छोटू सिंह रावणा काफी भावुक नजर आए। उन्होंने मंच से ललकारते हुए कहा, मैंने सिर्फ एक सड़क दिखाई तो हलचल मच गई, अगर मैं पूरे शिव की सड़कें दिखाने लग गया तो बैंड बज जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर समाज के स्वाभिमान की बात आई, तो वे राजनीति में कदम रखने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News : बस्तर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, अंबिकापुर दुष्कर्म मामले में गृहमंत्री शर्मा ने दिया बयान, नाबालिग की हत्या कर कुएं में शव फेकने वाला आरोपी अरेस्ट, आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र जारी, यूरिया की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जुआ खेलते 9 रसूखदार गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें…
- अमेरिका से तनाव के बीच ईरान ने दी भारत को खुशखबरी, कहा- अब होर्मुज स्ट्रेट से बेधड़क गुजरेंगे भारतीय जहाज!
- मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना में फर्जीवाड़ा करना पड़ा भारी! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किया गया बर्खास्त, सुपरवाइजर के खिलाफ भी की गई कार्रवाई
- आईजी मिथिलेश शुक्ला को मिली सागर रेंज की कमान, पुलिस मुख्यालय ने दिया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
- Punjab News : बेअदबी पर बनेगा सख्त कानून, जैतो में CM मान ने कहा- दोषियों को उम्रकैद की सजा का होगा प्रावधान
