MP Morning News: सीएम डॉ मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 09 बजे लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे सीएम हाउस जाएंगे। दोपहर 03.30 बजे सीएम हाउस से कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की ई कॉमर्स वेबसाइड का शुभारंभ करेंगे। शाम 04.15 बजे सुगम संपर्क योजना की बैठक लेंगे।

NSG का बड़ा शक्ति प्रदर्शन आज

भोपाल में सुबह 9 बजे सुरक्षा का मेगा शो होगा। लाल परेड ग्राउंड में एनएसजी का शक्ति प्रदर्शन होगा। इस दौरान NSG हाईटेक ऑपरेशन दिखाएगा। MI-17 हेलीकॉप्टर, एंटी-ड्रोन और K-9 डॉग स्क्वॉड का लाइव डेमो, आईईडी पहचान, बम डिस्पोजल, अंडर वॉटर डाइविंग, क्राव मागा समेत कई हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। वहीं इस कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाना, NSG DG समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बीजेपी का स्थापना दिवस आज

आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। सुबह 11.15 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम से 14 जिलों में वर्चुअली पार्टी कार्यालय भवनों का भूमि-पूजन होगा। 3 जिलों में कार्यालय की शुभारंभ होगा। प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश कार्यालय में संबोधित करेंगे। 8 और 9 अप्रैल को जिलों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें 1 वक्ता प्रदेश से और 2 वक्ता जिले से होंगे। 7 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलो अभियान। अभियान में एक विधानसभा में 50 बड़े गांवों में कार्यक्रम होंगे।

तय समय पर शुरू होगी गेहूं खरीदी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी। जिसमें कई अहम निर्देश दिए गए। इस दौरान सीएम ने कहा कि सरकार हर घड़ी किसानों के साथ है। तय वक्त पर गेहूं खरीदी शुरू होगी। पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। फिर मध्यम और बड़े किसानों से खरीदी होगी। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में बारदाने की कोई कमी नहीं है। केंद्र एवं जूट कमिश्नर के साथ ही बारदान प्रदाय एजेंसियों से राज्य सरकार लगातार संपर्क में है। उपार्जन व्यवस्था की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

LPG शॉर्टेज की खबरों के बीच बड़ा फैसला

एमपी सरकार ने LPG शॉर्टेज की खबरों के बीच बड़ा फैसला लिया है। PNG कनेक्शन की प्रक्रिया में छूट मिलेगी। 5 दिन के अंदर कनेक्शन मिलेंगे। रेसिडेंशियल कैंपस, स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और कम्युनिटी किचेन को जल्द कनेक्शन मिलेगा। PNG लाइन जहां बिछी, वहां 3 महीने में LPG कनेक्शन बंद होंगे। PNG कनेक्शन के लिए 21 जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए है।

राजधानी के 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली रहेगी गुल

राजधानी भोपाल में आज सोमवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जवाहर चौक, गेहूंखेड़ा, न्यू मार्केट, बैरागढ़ चीचली, गौतम नगर, टीटी नगर, हिनोतिया, नारियलखेड़ा, अमराई, टीला समेत 40 इलाकों में मेंटेनेंस के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

भोपाल के दहशरा मैदान में सिल्क एक्सपो

भोपाल के दशहरा मैदान, बिट्टन मार्केट में साड़ियों की प्रदर्शनी सजी है। जहां 100 से अधिक वीवर्स के कलेक्शन में कांजीवरम, पटोला और घरचोला आकर्षण हैं। यह प्रदर्शनी 12 अप्रैल तक रोज सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुली रहेगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m