सुशील खरे, रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने लव जिहाद को लेकर बड़ा दिया है। बोले- प्रयागराज कुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली ने मोनालिसा ने केरल में बुर्का पहन लिया। कहां- बच्चियों को 5 साल की उम्र में ही हिंदू संस्कार दिया जाना चाहिए।
तीन राज्यों में हिंदुओं की हालत खराब
प्रवीण तोगड़िया ने सनातन धर्म अध्यक्ष अनिल झालानी के निवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उक्त बातें कही। कहा- कल तक जो रुद्राक्ष बेच रही थी आज उसने बुर्का पहन लिया। यह बात उन्होंने लव जिहाद को लेकर कहीं कुंभ गर्ल मोनालिसा की शादी के बाद उपजे विवाद को लेकर कही। कहा कि 5 साल की बच्ची को हिंदू धर्म के बारे में बताना चाहिए कौन अपना है कौन पराया तब संस्कार आएंगे। जब उनसे पूछा गया कि हिंदू की दुनिया में क्या स्थिति है तो उन्होंने बताया की तीन राज्यों में हिंदुओं की हालत खराब है बाकी जगह हिंदुओं को कोई दिक्कत नहीं है।
MP सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के हार्वेस्टर ऑपरेटर की मौतः 1 घायल, देर रात कटनी जिले की घटना
मेरा दौरा हनुमान चालीसा पाठ को
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि यह राजनीति का विषय है मैं हिंदू की बात करता हूं। हिंदुओं को कुछ भी खरीदना है या कुछ भी काम करवाना है तो सिर्फ हिंदुओं से ही करवाएं और हिंदुओं से ही खरीदे। प्रवीण तोगड़िया आज एक दिवसीय दौरे पर रतलाम में हैं। उनके साथ सनातन धर्म अध्यक्ष अनिल झालानी भी रहे। उन्होंने कहा कि मेरा दौरा हनुमान चालीसा पाठ को लेकर जन जागरण अभियान से जुड़ा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

