शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में NSG का भव्य शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने किया। इस दौरान डीजीपी कैलाश मकवाना और NSG के महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
NSG कमांडो विश्व स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे
कार्यक्रम के दौरान NSG कमांडो ने मॉकड्रिल के जरिए अपनी अत्याधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। MI-17 हेलीकॉप्टर से स्लिथरिंग ऑपरेशन, बिल्डिंग इंटरवेंशन, हाउस इंटरवेंशन और वीआईपी सुरक्षा के हाईटेक तरीके दिखाए गए। वहीं K-9 डॉग स्क्वॉड द्वारा IED की पहचान, बम निष्क्रियकरण, एंटी-ड्रोन तकनीक और अंडरवॉटर डाइविंग जैसे हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें अपने NSG कमांडो पर गर्व है, जो विश्व स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।
MP में एलपीजी की कमी नहीं, सरप्लस स्टॉकः तेल कंपनियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन ऑयल के CGM
जैसे बजरंगबली स्वयं आ रहे हों
उन्होंने कहा कि जब भी देश पर संकट आता है, ये कमांडो ढाल बनकर खड़े रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कमांडो के साहस की सराहना करते हुए कहा कि हेलीकॉप्टर से उनका उतरना ऐसा लग रहा था जैसे बजरंगबली स्वयं आ रहे हों। सीएम ने घोषणा की कि भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भोपाल को आपदा प्रशिक्षण का बड़ा केंद्र बनाया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश में काउंटर टेररिज्म ग्रुप स्थापित करने के लिए 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

