राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में मोहन कैबिनेट की आज हुई बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया 8 से 14 तक अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय विशेष आयोजन भिंड में होगा।

छोटे किसानों का गेंहू पहले खरीदेगी

गेंहू की खरीदी 10 अप्रैल के बजाय अब 9 अप्रैल से शुरू होगी। सरकार छोटे किसानों का गेंहू पहले खरीदेगी। पिछले साल से साढ़े तीन लाख ज्यादा किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। गेंहू की खरीदी के लिए बारदाना सभी जिलों में उपलब्ध है। 758 करोड़ के NH 46 पर 22 किमी के निर्माण पर कैबिनेट ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार जताया है। केंद्र से 631 करोड़ के बायपास और 4 लेन की स्वीकृति मिली है इसके लिए कैबिनेट ने आभार जताया है।

अयोध्या में भी महानाट्य का मंचन होगा

महाकाल द रियल टाइम सम्मेलन को लेकर, कालगणना पर कैबिनेट में चर्चा हुई। 31 मार्च को MP UP सहयोग सम्मेलन को लेकर भी कैबिनेट में जानकारी दी गई। पहला MOU काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच किया गया। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के मंचन की उत्तरप्रदेश में प्रशंसा की गई। अयोध्या में भी महानाट्य का मंचन होगा। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी काशी विश्वनाथ मंदिर में भेंट की।

इन योजनाओं को मिली स्वीकृति

भानपुरा में 3500 हेक्टेयर 120 ग्रामों के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी। 77 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई होगी। FCRI की 7 शालाओ का एकीकरण कर भोपाल में वित्त प्रबन्धन का बड़ा केंद्र खुलेगा। किसानों के लाभ के लिए चना एवं मसूर का उपार्जन भी सरकार करेगी। इसके लिए 3175 करोड़ की व्यवस्था सरकार ने की है। दिल्ली में उच्च शिक्षा हेतु 10 हजार प्रतिमाह SC छात्रों को दी जाएगी। 590 करोड़ उड़ान योजना के अंतर्गत उज्जैन में एयरपोर्ट का निर्माण केंद्र सरकार करेगी।2952 करोड़ की वाणिज्यिक कर की योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी मिली है। चने के कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा, वहीं मसूर का शत प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m