Jaipur Secretariat Surprise Inspection ARD: राजस्थान की सत्ता के केंद्र जयपुर सचिवालय (Jaipur Secretariat) में मंगलवार की सुबह भारी हड़कंप मच गया। दरअसल, प्रशासनिक सुधार विभाग (ARD) की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के लाइब्रेरी बिल्डिंग में सरप्राइज रेड कर दी। यह कार्रवाई ACS दिनेश कुमार के सीधे निर्देशों पर की गई, जिसका नेतृत्व सुनील शर्मा और रामस्वरूप बिश्नोई ने किया।

आते ही जब्त किए हाजिरी रजिस्टर
ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही दफ्तर खुलने का समय हुआ, ARD की टीम सीधे लाइब्रेरी बिल्डिंग जा धमकी। टीम ने सबसे पहले अटेंडेंस से जुड़े 5 महत्वपूर्ण रजिस्टर अपनी कस्टडी में ले लिए। यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि बाद में कोई भी कर्मचारी पिछले समय की हाजिरी न भर सके या रिकॉर्ड में हेरफेर न कर सके।
61 में से 36 कर्मचारी गायब
निरीक्षण के दौरान जो आंकड़े सामने आए, उसने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। एकमात्र राजपत्रित अधिकारी समय की पाबंदी दिखाते हुए अपनी सीट पर मौजूद मिले। यहां लापरवाही की हद पार हो गई। कुल 61 कर्मचारियों में से 36 कर्मचारी अपनी सीट से नदारद पाए गए। यानी करीब 59 फीसदी स्टाफ ड्यूटी के समय गायब था, जिससे सचिवालय का काम पूरी तरह प्रभावित मिला।
अब एक्शन की बारी, रिपोर्ट तैयार
गौरतलब है कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की अनुपस्थिति को सरकार ने गंभीर अनुशासनहीनता माना है। ARD की टीम ने मौके पर ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है। अब इन सभी 36 लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई (Action) की तैयारी है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर इन कर्मचारियों पर गाज गिराने की सिफारिश कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- साय सरकार का बड़ा फैसला, अब ध्यान शिविर के लिए कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, आदेश जारी
- सड़क पर दौड़ी मौत, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत
- दिल्ली की अदालत में वकील पर हमला, हमलावर ने नोकिली चीज का किया इस्तेमाल ; आरोपी गिरफ्तार
- अक्षय तृतीया पर बन रहा गजकेसरी योग, तीन राशियों की आय में वृद्धि करेंगा …
- CG Sarpanch Arrest : स्वास्थ्य कर्मी की मौत मामले में सरपंच गिरफ्तार, पोस्टमार्टम में देरी पर दीवार पर पटका था सिर
