RPL News: राजस्थान के क्रिकेट फैंस और युवा खिलाड़ियों के लिए मैदान से एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है। आईपीएल (IPL) की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) अपना खुद का राजस्थान प्रीमियर लीग (Rajasthan Premier League RPL 2026) शुरू करने जा रहा है।

बनेगी फ्रेंचाइजी टीमें, खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
दरअसल, RCA की एडहॉक कमेटी के कन्वीनर मोहित यादव ने साफ किया है कि RPL का पूरा फॉर्मेट आईपीएल की तर्ज पर ही होगा। सूत्रों के अनुसार, इस टूर्नामेंट में अलग-अलग शहरों की फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए बाकायदा नीलामी (Auction) प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिससे गांव-कस्बों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा।
सितंबर में शुरू हो सकता है क्रिकेट का महाकुंभ
मिली जानकारी के अनुसार, RCA की कोशिश है कि इसी साल सितंबर तक टूर्नामेंट का आगाज कर दिया जाए। इसके लिए जल्द ही BCCI से अनुमति लेकर टाइम स्लॉट बुक किया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान शानदार परफॉर्म करने वाले खिलाड़ियों को विशेष अवॉर्ड्स और नकद राशि से नवाजा जाएगा। मोहित यादव ने बताया कि भले ही आगे चुनाव हों, लेकिन कमेटी टूर्नामेंट की रूपरेखा इतनी मजबूत तैयार कर रही है कि नई टीम को कोई दिक्कत न आए। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक भव्य अवॉर्ड सेरेमनी भी आयोजित की जाएगी।
सरकारी स्कूलों और मैदानों में बढ़ेगी हलचल
बता दें कि इस टूर्नामेंट के मैचों को आकर्षक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी चल रही है। राजस्थान के प्रमुख स्टेडियमों के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि घरेलू खिलाड़ियों को नेशनल लेवल का एक्सपोजर मिल सके।
पढ़ें ये खबरें
- RR vs MI IPL 2026 : 11-11 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक
- CG Bird Flu : केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में 1 करोड़ का नुकसान, 22,808 मुर्गियां और 25,896 अंडो को किया गया नष्ट
- 3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत
- योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर
- ‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं
