राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चुनाव से पहले सहकारी बैंकों और समितियों में राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सहकारिता विभाग में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को अब तेजी से पूरा करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत अपेक्स बैंक सहित जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल और अन्य समितियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति जल्द हो सकती है।

READ MORE: रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचलकर मार डाला: मुरैना में तड़के सुबह गस्त पर निकली थी टीम, घटना के बाद गाड़ी लेकर आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि निगम-मंडलों के साथ-साथ सहकारी संस्थाओं में भी राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की जा रही है। यह नियुक्तियां आने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए बेहद अहम मानी जा रही हैं। हाल ही में इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच मुलाकात भी हो चुकी है। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल के साथ भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है।

READ MORE: फसल बेचने गए अन्नदाताओं से मारपीट: गुना MLA पन्नालाल शाक्य हुए नाराज, CM डॉ. मोहन को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

सूत्रों की मानें तो पहले इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी और उसके बाद सहकारी संस्थाओं में चुनाव कराने की रणनीति पर काम होगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सहकारिता क्षेत्र में ये नियुक्तियां चुनावी समीकरणों को साधने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। अब देखना होगा कि इन नियुक्तियों का ऐलान कब तक होता है और इसका आगामी चुनावों पर क्या असर पड़ता। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m