पाली। राजस्थान के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दलाराम पटेल (27) की बेंगलुरु में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दलाराम राजस्थान के पाली जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उसके खिलाफ 15 से अधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जेल से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था और बेंगलुरु में छुपा था इस दौरान बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के दिवांदी गांव निवासी दलाराम पटेल के खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज थे। जिसमें वह जेल में था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार वह 15 दिन पहले बेंगलुरु गया था। शुक्रवार को दलाराम पटेल बलदेव रोड पर अपने दो साथियों के साथ खाना खाने गया था। जब वह खाना खाकर होटल से बाहर निकले और सड़क पर खड़े थे तो दो कारों में पांच हमलावर आए और दलाराम पर कार चढ़ा दी। जिससे दलाराम सड़क पर गिर गया। दलाराम के नीचे गिरते ही कार से बाहर निकले पांच बदमाशों ने दलाराम पर सरिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले से डर कर उसके दोनों साथी मौके से अपनी जान बचा कर भाग गए। वरथूर पुलिस को सूचना मिलने पर जब तक मौके पर पहुंची तब तक बदमाश फरार हो गए थे। वरथूर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही भाई अशोक पटेल सहित परिजन बेंगलूरु के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि वहां रहने वाले रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हत्यारों की तलाश पुलिस कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश
- मिशन कर्मयोगी: आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव विकास शील
- OMG : युवक ने अपने गले में डाला सांप, फिर सिर को मूंह में डाला, वीडियो वायरल …
- जनसंवाद से जन ही गायब! मंत्री दीपक प्रकाश ने खाली पड़ी कुर्सियों को किया संबोधित
- लंबे समय से स्पेशलिस्ट की नियुक्ति नहीं होने हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
