Saras Ghee Price Hike: राजस्थान की प्रसिद्ध सरस डेयरी ने एक बार फिर आम जनता को महंगाई का झटका दिया है। डेयरी ने अपने घी के दामों में फिर से इजाफा कर दिया है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में कीमतें बढ़ाई गई थीं और अब महज तीन महीने बाद दोबारा दाम बढ़ा दिए गए हैं। डेयरी प्रशासन का कहना है कि बाजार में लगातार आ रही तेजी की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है।

अब कितनी जेब ढीली करनी होगी?
बता दें कि नई दरों के लागू होने के बाद अब सरस घी खरीदना और महंगा हो गया है। नई रेट लिस्ट के अनुसार साधारण घी (1 लीटर) अब 551 रुपये के बजाय 571 रुपये में मिलेगा। गाय के घी (1 लीटर) की कीमत 570 रुपये से बढ़कर अब 590 रुपये हो गई है। वहीं आधे लीटर पैक में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
थोक खरीदारों पर भी पड़ा बोझ
दरअसल, केवल छोटे पैक ही नहीं बल्कि 15 किलो के टिन पैक पर भी भारी बढ़ोतरी हुई है। सरस साधारण घी का 15 किलो वाला टिन अब 9,495 रुपये का हो गया है, जबकि गाय के घी का टिन 9,780 रुपये तक पहुंच गया है।
मिठाइयां भी होंगी महंगी
ग्राउंड सूत्रों की मानें तो घी के दाम बढ़ने का सीधा असर अब मिठाइयों और कैटरिंग के काम पर पड़ेगा। हलवाइयों का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से अब शुद्ध घी की मिठाइयों के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी होगी। बता दें कि इससे पहले अगस्त 2025 में दूध के दाम भी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती कीमतों से घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।
पढ़ें ये खबरें
- PG एंट्रेंस टेस्ट 2026 का शेड्यूल जारी: 5 मई से शुरू होंगे एग्जाम, 30 अप्रैल से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
- ओडिशा सरकार सख्त एक्शन के मूड में: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा के खिलाफ नया कानून लाने की तैयारी
- DGP राजीव कृष्ण का सख्त एक्शन, लापरवाह थानेदार लाइन हाजिर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश
- ‘नीतीश जिंदाबाद’ का नारे लगाने पर भड़के संजय सरावगी, मंच पर ही लगाई फटकार
- बच्ची के गले में फंसी जिंदा मछली: एक्वेरियम साफ करने के दौरान हुआ हादसा, MY हॉस्पिटल में हुआ सफल इलाज
