Lifestyle Desk : हरी मूंग के लड्डू, जो पोषण से भरपूर होते हैं. गर्मियों में आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, क्योंकि मूंग की तासीर ठंडी होती है. इन लड्डुओं को बनाने में मखाने और धागने वाली मिश्री का यूज करेंगे, ये दोनों चीजें भी शीतल गुणों वाली होती हैं. साबुत मूंग में प्रोटीन, फाइबर, से लेकर बी5, बी3, समेत कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, जिंक, सेलेनियम, विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, और के भी पाया जाता है. इस तरह से मूंग आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए एक बेहतरीन फूड है. तो चलिए जानते हैं हरे मूंग के लड्डू की रेसिपी.

सामग्री

साबुत हरी मूंग-1 कप
मखाने (फॉक्स नट्स)-½ कप
धागे वाली मिश्री (या पिसी मिश्री)-¾ कप
देसी घी-½ कप
काजू -8–10 (कटे हुए)
बादाम -8–10 (कटे हुए)
इलायची पाउडर-1 छोटा चम्मच

विधि

  1. सबसे पहले साबुत हरी मूंग को अच्छी तरह धोकर 4–5 घंटे भिगो दें. फिर पानी निकालकर छाया में सुखा लें. सूखने के बाद इसे दरदरा पीस लें.
  2. कढ़ाही में थोड़ा घी डालकर मखानों को क्रिस्प होने तक भून लें. ठंडा करके इन्हें भी हल्का दरदरा पीस लें.
  3. कढ़ाही में घी डालें और पिसी मूंग को धीमी आंच पर सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें. इसमें थोड़ा समय लगेगा (10–15 मिनट), लेकिन यही स्टेप स्वाद तय करता है.
  4. भुनी मूंग में मखाने, कटे ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं. गैस बंद करके हल्का ठंडा होने दें. अब इसमें पिसी मिश्री मिलाएं. जब मिश्रण हल्का गर्म हो, तब हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें.

फायदे

  1. शरीर को ठंडक देता है (गर्मियों के लिए बढ़िया).
  2. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर.
  3. हड्डियों और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद.
  4. एनर्जी बूस्टर स्नैक.