Lifestyle Desk : सत्तू की रोटी सच में गर्मियों का एक शानदार और हेल्दी विकल्प है. ये Body को ठंडकता देता है साथ ही बहुत पौष्टिक होता है. लेकिन सत्तू की रोटी को परफेक्ट बनाना थोड़ा Tricky हो सकता है. लेकिन यहाँ हम आपको कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स बतायेंगे जिसे अपनाकर आप भी सत्तू की रोटी को एकदम मुलायम और फूली हुई बना सकते हैं. आइए जानते हैं परफेक्ट सत्तू रोटी बनाने के टिप्स.

आटा गूंधने का सही तरीका

आटे में थोड़ा सा नमक और 1-2 चम्मच तेल (या घी) मिलाएं. गुनगुने पानी से आटा नरम (soft) गूंधें. आटा गूंधने के बाद कम से कम 15–20 मिनट ढककर जरूर रखें — इससे रोटी मुलायम बनेगी.

सत्तू की स्टफिंग तैयार करें

सत्तू में बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती मिलाएं. स्वाद के लिए नमक, अजवाइन, अमचूर पाउडर, नींबू का रस डालें. थोड़ा सा सरसों का तेल डालने से फ्लेवर और बढ़ जाता है. स्टफिंग सूखी नहीं होनी चाहिए — हल्की नमी जरूरी है, वरना रोटी फट सकती है.

लोई बनाते समय ध्यान रखें

आटे की लोई थोड़ी बड़ी बनाएं और उसमें पर्याप्त स्टफिंग भरें. किनारों को अच्छे से सील करें ताकि बेलते समय स्टफिंग बाहर न निकले.

रोटी बेलने का सही तरीका

हल्के हाथ से बेलें, ज्यादा दबाव न डालें. अगर रोटी फटती है, तो थोड़ा सूखा आटा लगाकर धीरे-धीरे बेलें.

सही तरीके से सेंकना

तवा अच्छी तरह गरम होना चाहिए, लेकिन बहुत तेज नहीं. पहले एक साइड हल्की सिकने दें, फिर पलटें. कपड़े या चिमटे से हल्का दबाएं — इससे रोटी फूलने लगेगी. चाहें तो सीधे गैस पर सेककर भी फुला सकते हैं.

घी लगाना न भूलें

रोटी सिकने के बाद ऊपर से हल्का घी लगाएं — इससे स्वाद और softness दोनों बढ़ेंगे.