Rajasthan News: राजस्थान की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की 16 महत्वपूर्ण समितियों का ऐलान कर दिया है। सबसे ज्यादा चर्चा उस रूल्स कमेटी की हो रही है, जहां प्रदेश के तीन दिग्गज अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और सचिन पायलट को एक ही साथ सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

एक ही मेज पर बैठेंगे दिग्गज
दरअसल, विधानसभा की नियम समिति (Rules Committee) का गठन काफी दिलचस्प रहा है। इस समिति के अध्यक्ष खुद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी होंगे। सूत्रों ने बताया कि सदन की गरिमा और नियमों को और मजबूत करने के लिए प्रदेश के सबसे अनुभवी चेहरों को एक साथ लाया गया है। इस टीम में गहलोत, पायलट और वसुंधरा के अलावा श्रीचंद कृपलानी और दीप्ति किरण माहेश्वरी जैसे कद्दावर नाम भी शामिल हैं।
भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को भी मिली जगह
मिली जानकारी के अनुसार, कुल 16 समितियों में से 11 की कमान भाजपा विधायकों को सौंपी गई है। वहीं, कांग्रेस के हिस्से में 3 समितियां आई हैं। नेता प्रतिपक्ष को सबसे अहम पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) का अध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र पारीक को प्रश्न एवं संदर्भ समिति की जिम्मेदारी मिली है। वहीं नरेंद्र बुधानिया पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जनरल पर्पज कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 16 कमेटियों में से सिर्फ एक की कमान महिला के हाथ में है। भाजपा विधायक कल्पना देवी को महिला एवं बाल कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि इन सभी समितियों का कार्यकाल अगले साल 31 मार्च तक रहने वाला है।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्य सचिव ने की लोक सेवा गारंटी की सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा: अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में होना चाहिए जनता से जुड़ी सभी सेवाएं
- बिहटा से शुरू हुआ डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का दौर, स्टार्टअप कंपनी ने लांच की स्वदेशी लैपटॉप और पीसी
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी घोटाला, AI सक्षम शिक्षा अभियान के तहत 2 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण, AB-PMJAY के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर 59 अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई, प्रदेश में चल रहा ‘जंगलराज’… PCC चीफ बैज ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल,… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Rajasthan Politics: मैं खुद को नहीं बचा पाई, मेरा तो सब चला गया… झालावाड़ में वसुंधरा के इस बयान से मची सियासी गलियारों में खलबली!
- PM मोदी की सभा में चोरों का आतंक ! 350 लोगों के मोबाइल-पर्स पर किया हाथ साफ, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल
