कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में ठगी का अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां ठगों ने सोशल मीडिया, बैंक अकाउंट सा ओटीपी के नाम पर नहीं बल्कि तांत्रिक बनकर लाखों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।

दवाओं के नाम पर लाखों की ठगी

दरअसल सिवनी घंसौर निवासी चंद्रकांत सोनी के साथ ठगी की वारदात हुई है। दो शातिर जालसाजों ने खुद को तांत्रिक बताकर दवाओं के नाम पर रकम ठगी की है। दो दवा दुकानों से समस्याओं के समाधान के नाम पर आयुर्वेदिक दवाएं खरीदवाई। दमोह नाका स्थित आयुर्वेदिक दवा दुकान से 5 लाख 25 हजार की दवा दिलवाई। इसी तरह नागपुर के दवा दुकान से साढ़े 12 लाख की दवा दिलवाई।

पारिवारिक समस्याओं का समाधान का दिया झांसा

ठगों द्वारा प्रयागराज से फिर दवा खरीदी की बात पर युवक को शक हुआ। पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर ठगी की गई है। तांत्रिक बनकर युवकों से कुल साढ़े 17 लाख की ठगी हुई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

अंजना तिवारी, एएसपी

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m