शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में दो हिंदू नेताओं को सोशल मीडिया के जरिए धमकी का मामला सामने आया है। मामले में भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने कहा- हनुमान जयंती के चल समारोह हुआ कुछ लोग सोशल मीडिया पर जान से मारने की मर्डर करने की बात लिख रहे है। वो पठान है तो हम भी बर्रू कट भोपाली, देख लेंगे सबको लेकिन अभी में मर्यादा में हूं वो भी मर्यादा में रहे तो ठीक है।

टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी: युवक की सरेआम पिटाई, प्रेमिका के जरिए बुलाकर लाठियों से हमला,

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा सम्मान

दरअसल हिंदू नेता चंद्रशेखर तिवारी और भानू हिंदू को धमकी मिली है। उनकों संरक्षण मिलना चाहिए पुलिस कमिश्नर ने भी आश्वासन दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम आ रहा है 16-17-18 अप्रैल में लोकसभा सत्र चलेगा और चर्चा होगी, मंथन होगा। लोकसभा की सीट बढ़ेगी और राज्यों के विधान सभा की सीट बढ़ेगी। महिलाओं को सम्मान देने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही हैं। सबका साथ सबका विकास हमारी सरकार कर रही है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम से ही जनगणना होगी, परिसीमन होगा और महिलाओं को सम्मान मिलेगा।

लव और लैंड जिहाद का मामला छोटा नहीं

असम चुनाव पर कहा – डेढ़ महीने से वहां पार्टी के काम में जुटा हुआ था। असम के लोगों का जो प्रेम देखा, वहां की योजना देखी उससे सब लोग खुश है। मुझे पूरा विश्वास है हेमंत विश्वा शर्मा की सरकार फिर बनने वाली है। वायरल गर्ल मोनालिसा मामले पर कहा- लव जिहाद का मामला लैंड जिहाद का मामला छोटा मोटा नहीं है। ये योजनाबद्ध तरीके से चलता है। कई जगह तो लव जिहाद के इंस्टीट्यूट्स चल रहे है जहां बताया जाता कैसे हिंदू बेटियों को फंसाना है। जाति के आधार पर रेट तक फिक्स है। केरल में जो मामला सामने आया जिसमें परिजन ने बताया वो नाबालिग है। प्रशासन ने मामला दर्ज किया है। प्रशासन अपना काम करेगा और अब किसी को नहीं छोड़ा जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m