Ayush Mhatre becomes sixth player to be retired out: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में खेला गया, जिसमें CSK ने 23 रनों से जीत हासिल की. दिल्ली की टीम 213 रनों का टारगेट पीछा करते हुए 20 ओवरों में सिर्फ 189 तक पहुंच सकी. चेन्नई की जीत में संजू सैमसन ने 115 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे ने 59 रन जोड़े. फिर आखिर में गेंदबाजी से जेमी ओवर्टन ने 4 ओवरों में 18 रन देकर 4 शिकार किए और अपनी टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलाई.
चेन्नई इससे पहले तीनों मैच हारी थी, जबकि दिल्ली को बैक-टू-बैक 2 हार मिली हैं. वो अपने चार में से 2 मैच जीत चुकी है, जबकि 2 में हार मिली है. ये तो हुई मैच की बात, लेकिन हम आपके लिए उस बवाल के बारे में बता रहे हैं, जो मैच के बाद भी जारी है. इस मुकाबले में भले ही चेन्नई की टीम जीत गई है, लेकिन उसके एक फैसले पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है. ये फैसला था बढ़िया बैटिंग कर रहे आयुष म्हात्रे को रिटायर आउट कराने का.
‘रिटायर आउट’ होने वाले छठे खिलाड़ी बने आयुष
शानदार अर्धशतक जमाकर खेल रहे 18 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को 17वें ओवर में अचानक ‘रिटायर आउट’ कर पवेलियन बुला लिया गया. आयुष कोई चोटिल नहीं थे, बल्कि यह टीम मैनेजमेंट की एक सोची-समझी रणनीति थी. IPL के इतिहास में आयुष अब ऐसे छठे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्हें टीम के फायदे के लिए अपनी जमी-जमाई पारी की कुर्बानी देनी पड़ी. यहां हम जानेंगे उन 5 खिलाड़ियों के बारे में, जो IPL में इस तरह आउट हो चुके हैं. साथ ही ये भी जानेंगे कि आखिर क्यों आयुष को चेन्नई ने क्रीज से वापस बुलाया था.
IPL में कौन-कौन हो चुका है रिटायर आउट?
आयुष IPL में रिटायर आउट होने वाले छठे खिलाड़ी बने. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (2022), अथर्व तायडे (2023), साई सुदर्शन (2023), तिलक वर्मा (2025) और डेवॉन कॉनवे (2025) भी इस तरह आउट हो चुके हैं.
IPL में रिटायर आउट होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट
रविचंद्रन अश्विन – 28 (23) vs LSG, वानखेड़े, 2022
अथर्व तायडे – 55 (42) vs DC, धर्मशाला, 2023
साई सुदर्शन – 43 (31) vs MI, अहमदाबाद, 2023
तिलक वर्मा – 25 (23) vs LSG, लखनऊ, 2025
डेवॉन कॉनवे – 69 (49) vs PBKS, मुल्लांपुर, 2025
आयुष म्हात्रे – 59 (36) vs DC, चेन्नई, 2026
क्यों बुलाया गया आयुष म्हात्रे को वापस?
दाएं हाथ के आयुष म्हात्रे नंबर 3 पर आकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने महज 36 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 59 रन ठोक दिए थे. आयुष अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद थोड़े थके हुए नजर आ रहे थे, और पिछली 3-4 गेंदों पर सिर्फ सिंगल ही ले पा रहे थे. CSK मैनेजमेंट चाहता था कि आखिरी के ओवरों में उनके सबसे बड़े पावर-हिटर शिवम दुबे क्रीज पर रहें. यह सोच सही भी साबित हुई, क्योंकि शिवम दुबे ने आते ही 10 गेंदों में 20 रन कूटकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

