Bihar News: बिहार की सियासत में एक तरफ सीएम की कुर्सी को लेकर जदयू और बीजेपी के बीच खींचतान जारी है, तो दूसरी तरफ जहानाबाद में शिक्षा की मंदिर से सामने आई एक घटना जमीनी हकीकत और शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। वहीं, सरकार की उदासीनता को भी उजागर कर रही है।
मजदूरी के लिए स्कूल नहीं जाते हैं बच्चे
दरअसल जहानाबाद के मोदनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे स्कूल परिसर में मिड-डे मील के लिए लकड़ियां तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि वे बच्चों को स्कूल पढ़ने के लिए भेजते हैं, मजदूरी करने के लिए नहीं।
प्रधानाध्यापक पर लगाया गंभीर आरोप
यह मामला तब और गंभीर हो गया, जब स्कूल के ही कुछ शिक्षकों ने प्रधानाध्यापक पंकज कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए। शिक्षकों का कहना है कि, प्रधानाध्यापक स्कूल में बच्चों से ऐसे ही काम करवाते हैं। उनका यह भी कहना है कि, जब वे इस तरह के कामों का विरोध करते हैं, तो उनपर भी दबाव बनाया जाता है। बइस संबंध में शिक्षकों ने विभाग को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए मामले के जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, विद्यालय में मिड-डे मील की व्यवस्था में अनियमितताएं बरती जा रही है। इस पूरे मामले ने विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
सरकार के कदम पर होगी नजर
एक तरफ जहां, बिहार में होने वाले नई सरकार के गठन को लेकर जदयू और बीजेपी के बीच इस बात को लेकर होड़ मचा हुआ है कि सीएम की कुर्सी पर किसका कब्जा हो? वहीं, जहानाबाद की यह घटना सवाल खड़ा कर रही है कि आखिर बच्चों के भविष्य और बुनियादी व्यवस्था पर कब ध्यान दिया जाएगा? एक ओर सत्ता की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ चल रही है, तो दूसरी ओर स्कूलों में बच्चों के अधिकारों की अनदेखी हो रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इन दोनों मोर्चों पर कितना गंभीर कदम उठाती है।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ‘बिहार में नहीं चाहिए बुलडोजर बवाल’, CM पद को लेकर बीजेपी और जदयू में फंसा पेंच!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

