CG Morning News : जगदलपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा दौरे पर रहेंगे. इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11:35 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड जाएंगे, यहां से वह सुकमा के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:05 बजे सुकमा पहुंचने के बाद उनका दौरा जिला चिकित्सालय से शुरू होगा, जहां 1:20 बजे अटल आरोग्य लैब का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री जिला पुनर्वास केंद्र के साइंस पार्क में VR Lab और STEM Lab के अलावा नालंदा परिसर भवन निर्माण का भूमिपूजन करेंगे. वहीं इमली प्रसंस्करण यूनिट का शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 2:20 बजे मिनी स्टेडियम सुकमा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान का शुभारंभ में शामिल होंगे. इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत
जगदलपुर. शहर से लगे आसना में नेशनल हाईवे पर रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई. एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक क्रमांक सीजी 17 एलई 0352 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क से दूर फेंका गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई. इस कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने मानवता दिखाते हुए घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया.
टेंट कारोबारी की हत्या
कोंडागांव. शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है. सुरेश टेंट संचालक हैं. हत्या के बाद शव को जमीन मिट्टी के मलबे में दफना दिया गया था. पुलिस में मृतक के शनिवार से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोतवाली थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत पर पड़े मिट्टी के मलबे में एक शव मिला. सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक सुरेश चौहान टेंट का कारोबार करते थे. बताया जा रहा है कि मृतक क्षेत्र में अच्छी पहचान थी. विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास उनका घर है. घटनास्थल और मृतक के घर से साक्ष्य बरामद कर लिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया था कि सुरेश शिनवार को घर से गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापल नहीं लौटे. हालांकि घर के पास सुरेश की वाहन और कुछ दूर पर पर्स मिला, जिस पर खून के निशान पाए गए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है. फिलाहाल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पैंगोलिन छाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर. डीआरआई की नागपुर यूनिट की सूचना पर वन विभाग ने शहर के होटल पार्थ इन पैलेस कुम्हारपारा में एक संगठित तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर, पेंगोलीन छाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार निवासी आदित्य कुमार, हर्षवर्धन एवं तीन आरोपियों जगदलपुर निवासी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा यतीश्वर राव के कब्जे से पेंगोलीन छाल 16.5 किलो, एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल जब्त किया. पेंगोलीन छाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी कीमत बताई जा रही है. तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को केन्द्रीय जेल भेज दिया गया. कार्रवाई में एसडीओ योगेश कुमार रात्रे के नेतृत्व में जगदलपुर परिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र सिंह वर्मा, उड़नदस्ता टीम के सदस्य, जगदलपुर रेंज के स्टाफ की अहम भूमिका रही. पैंगोलिन को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में शामिल किया गया है. डीआरआई ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक उन्होंने देशभर में कई बड़े वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का पदार्फाश किया है. इनमें उज्जैन में तेंदुए की खाल तस्करी गिरोह सिवनी में बाघ शावक की हत्या और अंगों की तस्करी शामिल हैं. आंध्र प्रदेश के पिलेरु में पैंगोलिन शल्क तस्करी नेटवर्क इन कार्रवाई से स्पष्ट है कि वन्यजीव अपराधों के खिलाफ एजेंसियां लगातार सख्त रुख अपना रही हैं.
नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
वन विभाग जगदलपुर वृत्त के मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार तिवारी एवं वन मंडलाधिकारी बस्तर उत्तम कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है. इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है. यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

