उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्रा राय वार्ड में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यहां 45 वर्षीय महिला डांसर ममता अहिरवार का शव उनके ही घर में डबल बेड के अंदर अर्धनग्न हालत में मिला। शव 4-5 दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था और कमरे में खून फैला हुआ था।
READ MORE: कपड़े फाड़े, गला दबाया और नाखूनों से… खंडवा में वन विभाग की टीम पर हमला, जंगल में खेत तैयार करने पहुंचे थे 30-40 अतिक्रमणकारी
परिजनों के अनुसार, ममता अहिरवार शादी-ब्याह और करीला जैसे कार्यक्रमों में अपने डांस ग्रुप के साथ परफॉर्म करके परिवार का पालन-पोषण करती थीं। 5 अप्रैल को एक कार्यक्रम के बाद से वह परिजनों के संपर्क में नहीं थीं। उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ पाए गए।घटना की जानकारी तब हुई जब ममता के बच्चे शादी समारोह में शामिल होने के लिए गंजबासौदा गए थे। करीब 10 दिन बाद जब वे घर लौटे तो बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर घुसे तो डबल बेड खोलने पर उनकी मां का शव सामने आया। बच्चों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
READ MORE: रील के जुनून में जोखिम में जान: नर्मदा पुल पर शख्स ने ‘दिल आशिकाना’ गाने पर किया का खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। प्रारंभिक जांच में शव सड़ा हुआ और कीड़े पड़े होने की बात सामने आई है। खुरई देहात थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

