प्रदीप मालवीय, उज्जैन। शहर के चिमनगंज थाना क्षेत्र में अब गोलीकांड के बाद आगजनी की कोशिश का मामला भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक घर के बाहर ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल) डालकर आग लगाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे है।

अतीक माहुरकर गोलीकांड से जुड़ सकता है मामला

बताया जा रहा है कि यह घटनाक्रम हाल ही में हुए अतीक माहुरकर गोलीकांड से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी विवेक कनोड़िया ने बताया कि उनके पास यह वीडियो अभी तक आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं कराया गया है, इसलिए इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि यदि वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया जाता है, तो सबसे पहले उसकी ऑथेंटिसिटी की जांच की जाएगी और उसके बाद उसमें दिख रहे लोगों की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच में जुटी

पुलिस का यह भी कहना है कि फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा आगजनी को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। ऐसे में बिना ठोस साक्ष्य के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इससे पहले इसी क्षेत्र में अतीक माहुरकर को गोली लगने का मामला सामने आया था, जिसमें पहले एक गैंग पर आरोप लगाए गए थे, लेकिन पुलिस जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अब वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस घटना को जोड़कर भी जांच कर सकती है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

फर्जी लूट की साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाशः उज्जैन के फरियादी और ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड

विवेक कनोड़िया, थाना प्रभारी थाना चिमनगंज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m