कमल वर्मा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां बीएससी की छात्रा ने इंस्टाग्राम पर सदेव शूटर नाम के युवक शादाब अली को हिन्दू समझकर उससे दोस्ती की। प्रेमजाल में फसाया और मिलने भोपाल से ग्वालियर बुलाया। आरोपी ने होटल में 7 दिन तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और फिर भोपाल में लिव इन रिलेशनशिप में रखकर शारीरिक शोषण किया। इसके साथ ही शर्त रखी कि जब वहां उससे शादी करेगा तो छात्रा को उसका धर्म अपनाना होगा। छात्रा प्रेग्नेंट हुई और शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर अबॉर्शन कराने के लिए कहा और मारपीट की। इसकी शिकायत भोपाल अशोका गार्डन थाने में की। पुलिस ने जीरो पर कायमी कर घटनाक्रम ग्वालियर गिरवाई थाने का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेज दिया। फिलहाल गिरवाई थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दअरसल, मध्यप्रदेश के जिला पांढुर्ना की रहने वाली 21 साल की छात्रा भोपाल में किराए का कमरा लेकर एक निजी यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा की लगभग एक साल पहले फरवरी 2025 में इंस्टाग्राम के मध्यम से शादाब अली नाम के युवक से उसकी पहचान हुई थी। जिसने सदेव शूटर के नाम से आईडी बनाई हुई थी। जिससे उसकी बात होने लगी उसे लगा की युवक हिन्दू है तो उसने उससे दोस्ती कर ली। फिर इंस्टाग्राम और फोन के माध्यम से चैट और बात होने लगी। छात्रा को शादाब ने बताया कि वह मुस्लिम है। फिर भी दोनों की फोन पर बात होने लगी।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तीन माह तक बनाया संबंध

बातचीत के दौरान शादाब ने उससे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। मिलने के लिए उसे भोपाल से ग्वालियर बुलाया और 04 मार्च 2025 को वह ग्वालियर पहुंची। जहां शादाब उसे गिरवाई थाना क्षेत्र के मगल नाम के होटल में ले गया। फिर होटल में ले जाकर उसने उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म किया और उसी होटल में लगभग 01 हफ्ते रोककर आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद वह भोपाल आ गई। फिर 4-5 दिन बाद शादाब ने उसे फोन कर कहा कि उसे पैसे की जरूरत है तो उसने अपने गोल्ड के इयररिंग बैच दिये और उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी शादाब भोपाल पहुंच गया और भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में लगभग 03 माह तक लिव इन में रहकर शारीरिक संबंध बनाए।

प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात और धर्म परिवर्तन की कही बात

इस दौरान छात्रा तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई। उसने उसे इस बात के बारे में बताया तो आरोपी शादाब ने उसे गर्भपात करने के लिए कहा और कहा कि वह उससे शादी करेगा तो उसे शादी के बाद उसका धर्म अपनाना होगा। फिर वह उसकी छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करने लगा। शादी करने से इनकार कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसकी शिकायत पीड़ित छात्रा ने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर की। वहीं अशोक गार्डन थाना पुलिस ने शिकायत पर जीरो पर मामला दर्ज कर घटनाक्रम ग्वालियर थाना क्षेत्र का होने पर केस डायरी को ग्वालियर भेजा है। केस डायरी के आधार पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m