Bihar Top News Today 13th April 2026: बिहार (BIHAR) में आज 13 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……..

इस्तीफे से पहले ग्राउंड पर उतरे CM नीतीश

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच सीएम पद से इस्तीफा देने से पहले नीतीश कुमार एक्शन में दिखें। नीतीश कुमार आज सोमवार (13 अप्रैल) को अचानक सारण पहुंचे, जहां उन्होंने बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर रूककर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। पढ़ें पूरी खबर…..

बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू!

बिहार में नई सरकार के गठन होने को लेकर सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। बीजेपी ने कल मंगलवार (14) अप्रैल को पार्टी कार्यालय में पार्टी विधायक की बैठक बुलाई है। इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी है। उन्होंने बताया कि, पार्टी विधायकों की इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। संजय सरावगी ने बताया कि, इस बैठक में बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन होगा। साथ ही कल की विधानसभा के सेंट्रल हाल में एनडीए विधायक की भी बैठक दिन में चार बजे होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का सर्वसम्मति से चुनाव होगा। पढ़ें पूरी खबर……….

कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

बिहार में एक साथ कई सिविल कोर्टों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। किशनगंज के बाद हाजीपुर और कटिहार सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर……….

CM नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक कल

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कल मंगलवार 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की अधिसूचना के अनुसार, बैठक सुबह 11 बजे होगी। सूत्रों के अनुसार, यह मंत्रिमंडल की आखिरी बैठक होगी, जिसके तत्काल बाद नीतीश कुमार राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके बाद 15 अप्रैल को राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। वहीं, भाजपा ने राज्य में नए नेता के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर………

‘जाते-जाते खजाना खाली कर गए नीतीश’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने आज सोमवार को कहा कि, यह ताज्जुब वाली बात है कि सरकार ही सरकार बदल रही है और सरकार ही नई सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि, हम लोग तो पहले से ही कह रहे थे कि एनडीए की सरकार बनने के बाद यह (बीजेपी) लोग नीतीश कुमार को सीएम नहीं रहने देंगे। तेजस्वी ने कहा कि, नीतीश जी जाते-जाते बिहार का खजाना खत्म कर गए हैं। पढ़ें पूरी खबर………

घर में घुसकर युवक की हत्या

बिहार की राजधानी के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत बिक्रम इलाके में आपसी रंजिश ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रविवार की देर रात अराप गांव में मामूली विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस जानलेवा हमले में मृतक का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रामाकांत पासवान के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर……..

लालू यादव को बड़ा झटका

भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को देश की शीर्ष अदालत से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने ‘लैंड फॉर जॉब’ (नौकरी के बदले जमीन) घोटाले में लालू यादव के खिलाफ दर्ज सीबीआई (CBI) की एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करने से साफ इंकार कर दिया है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की पीठ ने स्पष्ट किया कि इस मामले की न्यायिक प्रक्रिया में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा और ट्रायल कोर्ट में कार्यवाही यथावत जारी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर……….

महिला की गला दबाकर हत्या

रोहतास जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगीतपुर गांव में एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने घर से फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। लक्ष्मीना का मायका बड्डी थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में था। मौत की खबर मिलते ही मायके वाले मंगीतपुर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि लक्ष्मीना की गला दबाकर हत्या की गई है। पढ़ें पूरी खबर………..

जदयू विधायक के घर पर छापेमारी

गोपालगंज शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी ने सोमवार की सुबह भारी पुलिस बल के साथ कुचायकोट विधायक पप्पू पांडेय के पैतृक गांव तुलसिया में छापेमारी की। पुलिस की यह कार्रवाई विधायक, उनके भाई सतीश पांडेय और सीए राहुल तिवारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद की गई है। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है, हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही विधायक और उनके परिजन फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर……….