संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की कोतवाली, सिविल लाइन और गंजबासौदा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्मैक (हेरोइन) तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। करीब डेढ़ से दो महीने की गहन जांच के बाद पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

READ MORE: मंदिर में युवक ने मूर्ति से की छेड़छाड़: किए गंदे इशारे, पगड़ी-माला चुराई; हरकतें CCTV में कैद

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने स्मैक बेचने वालों, उनकी सप्लाई चेन और मुख्य सरगना को राजस्थान से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1 करोड़ 21 लाख रुपये का मशरूका (संपत्ति) जब्त की गई। इसमें करीब 92 ग्राम स्मैक, मर्सिडीज, अर्टिगा जैसी महंगी गाड़ियां और अन्य सामान शामिल है।

READ MORE: दतिया में कलेक्टर का सख्त एक्शन: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर SDM संतोष तिवारी हटाए गए, लोकेंद्र सरल बने नए SDM

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आधुनिक तरीके अपनाए थे। वे मोबाइल फोन के जरिए पेमेंट लेकर सार्वजनिक स्थानों पर ग्राहकों को स्मैक सप्लाई करते थे। पूरे ऑपरेशन में टास्क फोर्स के करीब 40 सदस्य शामिल रहे। यह कार्रवाई जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा बताई जा रही है। एसपी ने कहा कि नशे के कारोबार को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह का नेटवर्क विदिशा के अलावा राजस्थान और अन्य राज्यों तक फैला हुआ था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m