लखनऊ/देहरादून। प्रधानमंत्री कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के दौरे पर रहेंगे। जहां वे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway) के साथ टिहरी में 1 हजार मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे। जिसको लेकर पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है।
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मैं कल, 14 अप्रैल को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रहूंगा। यह बेहद खुशी की बात है कि देहरादून में एक कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा और दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को लाभ पहुंचाएगा।
वन्यजीव कॉरिडोर का करेंगे निरीक्षण
PM ने कहा कि इस कॉरिडोर की एक मुख्य विशेषता इस बात पर ज़ोर देना है कि इंसान और जानवर के बीच कोई टकराव न हो। इसीलिए, यहाँ 12 किलोमीटर लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है। एक अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन समारोह से पहले, PM मोदी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में वन्यजीव कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे और उत्तराखंड में एक काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
READ MORE: Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि सुबह करीब 11.40 बजे, PM मोदी देहरादून के पास जय माँ दात काली मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद, दोपहर करीब 12.30 बजे, वे देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 213 किलोमीटर लंबा, छह-लेन वाला एक्सेस-नियंत्रित दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

