BAP Leader Brother Murder Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अनिल का शव उनके घर से करीब 6 किलोमीटर दूर झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही हैं।

रात 2 बजे सरपंच का कॉल और खौफनाक मंजर
दरअसल, इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब रात करीब 2 बजे सागबारी के सरपंच प्रकाश ने अशोक निनामा को फोन किया। अशोक निनामा के अनुसार, सरपंच ने कॉल पर सिर्फ इतना कहा, तुम्हारा भाई यहां पड़ा है, आकर ले जाओ। जब परिजन बताई गई लोकेशन (काली मगरी) पर पहुंचे, तो झाड़ियों से अनिल के चीखने की आवाज आ रही थी।
अनिल खून से लथपथ था और उसने दम तोड़ने से पहले बताया कि रात 12:30 बजे से उसे कुछ लोग घसीट-घसीट कर पीट रहे थे। अस्पताल ले जाते समय अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
3 हमलावर और लेडी लव का एंगल?
गौरतलब है कि पुलिस को दिए आखिरी बयान में अनिल ने एक महिला और दो पुरुषों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही थी। पुलिस अधीक्षक (SP) सुधीर जोशी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी गई हैं। अब तक 3 नामजद आरोपियों में से 2 को हिरासत में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। बता दें कि मृतक अनिल शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं।
अशोक निनामा के आरोपों से मचा हड़कंप
सूत्रों के अनुसार, BAP नेता अशोक निनामा ने इसे सोची-समझी साजिश और बेरहमी से की गई हत्या करार दिया है। फिलहाल पुलिस कॉल रिकॉर्ड्स और सरपंच की भूमिका की भी जांच कर रही है कि आखिर सरपंच को रात 2 बजे अनिल की लोकेशन कैसे पता चली? पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह और चोटों की गहराई का पता चल पाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- वेदांता पावर प्लांट हादसा : मजदूर ने सुनाई हादसे की खौफनाक आपबीती, धमाके के बाद खुद को बचाने अलमारी में घुसा, अब तक 13 लोगों की मौत
- CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता को 32 रन से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट
- लखीमपुर खीरी में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
- एयरपोर्ट पर विदेशी युवक के बैग से मिला कारतूस: वाइल्ड फोटोग्राफी के नाम पर भोपाल आया था, IB और पुलिस ने की गहन पूछताछ
- ‘इन पर कभी भरोसा नहीं करना…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- अगर इन्हें ताकत मिल गई तो ये संविधान को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे
