अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से नाकाबंदी खत्म करने की घोषणा की है. अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कहा कि मैं चीन और दुनिया के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहा हूं. उन्होंने आगे लिखा कि मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी. ऐसी स्थिति दोबारा कभी नहीं आएगी. ट्रंप ने अपने बयान में आगे कहा कि चीन से हमारी इसको लेकर बात हुई है. चीन ईरान को हथियार नहीं देगा, जिसके बाद हमने इसे हमेशा के लिए खोलने का फैसला किया है. ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब यह खबर आई थी कि होर्मुज में अमेरिका की नाकाबंदी पूरी तरह से फेल हो गई है.

कुछ हफ्तों में जाऊंगा चीन

जब मैं कुछ हफ़्तों में वहां पहुंचूंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाकर बहुत प्यार से मिलेंगे. हम मिलकर बहुत समझदारी से और बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं! क्या यह लड़ाई-झगड़े से कहीं बेहतर नहीं है??? लेकिन याद रखना, अगर ज़रूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं – किसी भी और से कहीं ज़्यादा बेहतर!

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नौसैनिक नाकेबंदी का ऐलान कर दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर नया संकट खड़ा कर दिया था. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या ट्रंप ईरान पर दबाव बनाने के नाम पर बाकी देशों को भी इस जंग में धकेलना चाहते हैं?

इस्लामाबाद की पीस टॉक हुआ था फेल

खास बात ये है कि इस्लामाबाद में 21 घंटे चली अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हुई. इसके बाद ट्रंप ने ऐलान किया कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की ओर जाने या वहां से निकलने वाले जहाजों को रोकेगी. इतना ही नहीं, जिन ‘न्यूट्रल’ देशों के जहाज ईरान को सुरक्षित रास्ते के बदले भुगतान कर रहे थे, उन्हें भी इंटरसेप्ट करने की बात कही गई थी. ट्रंप का मकसद ईरान की तेल कमाई रोकना है, लेकिन इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है.

सीजफायर से सुधरे हालात

इससे पहले 7 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम जैसे समझौते के बाद हालात कुछ सुधरे थे. ईरान ने दो हफ्तों के लिए जहाजों को सीमित ट्रांजिट की इजाजत दी थी, जिससे तेल कीमतों में नरमी आई. लेकिन 12 अप्रैल को वार्ता फेल होने के बाद ट्रंप ने फिर सख्त रुख अपनाया और नाकेबंदी की घोषणा कर दी. इसके बाद ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई फिर 100 डॉलर के पार पहुंच गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m