उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने प्रेमी की होने वाली दुल्हन पर तेजाब से हमला करने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस घटना में घायल युवती को परिवार वालों ने तुरंत पीड़िता को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा परिवार
उत्तर-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सूचना मिलने के बाद गोकुलपुरी थाने की एक टीम इंदिरा विहार इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि पीड़िता को उसके परिवार के सदस्य पहले ही गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जा चुके हैं। जांच में पता चला है कि पीड़िता (21) की शादी एक व्यक्ति के साथ तय हुई थी और अप्रैल महीने में ही उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन इस शादी से लड़के की प्रेमिका बहार नाखुश थी जिसके चलते उसने इस गंभीर वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता का जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर करीब से नजर रखी जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमले की वजह बनी अन्य जानकारियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
आरोपी लड़की ने क्या कहा ?
हालांकि आरोपी महिला का इसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया है और वह इस शादी का विरोध कर रही है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ईर्ष्या और गुस्से के कारण आरोपी ने पीड़िता पर तेजाब से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है।
इस वजह से प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम
इसके साथ ही मौके पर क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का मुआयना कर कई अहम सुराग और वैज्ञानिक सबूत इकट्ठा किए। जांच के दौरान पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। पीड़िता की जिस लड़के से शादी हुई थी, उस लड़के से आरोपी युवती का पहले से प्रेम संबंध था। उसे अपने प्रेमी का किसी दूसरी लड़की से शादी करना पसंद नहीं आया। वह पीड़िता की जिंदगी तबाह करने के लिए उसके घर गई और उस पर तेजाब फेंक दिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

